'मेरे साईं' टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनाया सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिनेत्री शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गई थीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की हालत अभी भी ठीक नहीं है। अनाया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेत्री की किडनी फेल हो गई है।