दृश्यम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म दृश्यम की कहानी 2 और 3 अक्टूबर के इर्द-गिर्द बुनी गई है जिसकी वजह से मेकर्स ने इस खास दिन पर लोगों को यह तोहफा दिया है।
जानकारी के मुताबिक इसके लिए निर्माताओं ने सिनेमा के कई चेन के साथ करार किया है। इस करार के मुताबिक इन चेन के एप से फिल्म का टिकट बुक करने पर लोग 50 फीसदी छूट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि इसके साथ एक शर्त यह है कि 2 अक्टूबर को जो भी इस फिल्म की बुकिंग करेगा उसे ही इस ऑफर का फायदा मिल सकेगा।