फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अमेरिका में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होते ही एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को रोका, सवालों पर चौंक गई 'वो'

Tue, 19 Jun 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 5
तेलुगू फिल्मों के प्रोड्यूसर और उनकी पत्नी को अमेरिका के शिकागो शहर से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबर है कि दोनों मिलकर सेक्स रैकेट चलाते थे। 34 वर्षीय फिल्म प्रोड्यूसर किशन मोदुगुमुड़ी और उनकी पत्नी, कन्नड़ और टॉलीवुड एक्ट्रेस को अमेरिका में ईवेंट के नाम पर बुलाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देते थे। इस मामले में अब एक मशहूर एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर रोक कर कड़ी पूछताछ की गई है।

2 of 5
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग इंडियन कॉन्फ्रेंस और कल्चर इवेंट्स में इन एक्ट्रेसेज को ले जाते थे ताकि उनके लिए ऊंची कीमत के ग्राहकों को आसानी से ढूंढा जा सके। इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद अमेरिकी एजेसिंया काफी सतर्क हो गई हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस के इस रैकेट से जुड़े होने की खबर के बाद अमेरिकी एजेंसी के जांच अधिकारी काफी पूछताछ कर रहे हैं। इसी के चलते तमिल की मशहूर एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

3 of 5
फिल्म 'पंथम' की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने परिवार से मिलने अमेरिका पहुंची मेहरीन को अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही रोक लिया था। जैसे ही अधिकारियों को पता चला कि वो तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस हैं उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया और उनसे करीब आधे घंटे तक लंबी पूछताछ की गई।

4 of 5
यूएस डिपार्टमेंट एंड होमलैंड के अधिकारियों ने मेहरीन से काफी देर तक पूछताछ की। इस घटना के बारे में मेहरीन ने बताया कि उनके लिए ये सब बहुत चौंकाने वाला था। उन्हें बहुत ही असहज सवालों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वह अक्सर अपने परिवार से मिलने अमेरिका जाती रहती हैं और उन्हें इस सेक्स रैकेट कांड के बारे में जानकारी भी नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 5
इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनसे इस सेक्स रैकेट के बारे में कई सवाल किए। हालांकि कुछ न पता चलने पर बाद में उन्होंने मेहरीन से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि वह लोग तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े किसी भी शख्स के अमेरिका आने पर उनसे पूछताछ कर रहे हैं और ये तब तक जारी रहेगा जब तक की पूरा मामला साफ नहीं हो जाता है।
Next
AU ऐप में पढ़ें