फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूद अली के सामने गिड़गिड़ाए थे अमिताभ, जानें कॉमेडी के बेताज बादशाह की अनसुनी बातें

Thu, 22 Jul 2021 01:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में कॉमेडी को एक अलग ही स्तर पर ले जाने वाले महमूद को कौन नहीं जानता। 23 जुलाई, 2004 को महमूद इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। 23 जुलाई को महमूद की डेथ एनिवर्सिरी है। 29 सितंबर 1932 को जन्में महमूद ने करीब 300 हिंदी फिल्मों में काम किया है। महमूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सीआईडी' से की थी। फिल्मों में आने से पहले महमूद मीना कुमारी के टेनिस कोच थे साथ ही डायरेक्टर पीएल संतोषी के ड्राइवर भी रहे। आइए जानिए कॉमेडी किंग से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें ...

महमूद के पिता मुमताज अली बॉम्बे टॉकीज स्टूडियो में काम किया करते थे। घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए महमूद ने अंडे बेचने और टैक्सी चलाने जैसे काम भी किए लेकिन बचपन के दिनों से ही महमूद का रुझान अभिनय में था। साल 1943 में उन्हें पहली बार बॉम्बे टॉकीज की फिल्म 'किस्मत' में किस्मत आजमाने का मौका मिला था। अपने अभिनय के दम पर महमूद ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया। वहीं महमूद और अमिताभ बच्चन का भी एक दिलचस्प किस्सा है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन महमूद ने उस दौर की फेमस एक्ट्रेस मीना कुमारी को टेबल टेनिस सिखाने की नौकरी भी थी। टेनिस सिखाते सिखाते महमूद का दिल मीना कुमारी की बहन मधु पर आ गया और बाद में खुदकुशी की धमकी देकर उनसे शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
उस दौरान किसी एक्टर के लिए तालियां बजती थीं तो वो महमूद थे। जब शूट खत्म होता तो महमूद के लिए जमकर तालियां बजाईं जाती थीं। महमूद अकेले ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर फिल्म के पोस्टर में हीरो के साथ होती थी। लोग सिनेमाघरों में महमूद को देखने जाया करते थे। आलम ये था कि डायरेक्टर को भी ये बात अच्छी तरह पता होती थी कि अगर फिल्म हिट करनी है तो महमूद को अपनी फिल्म में लेना ही होगा।

4 of 5
देखा ना हाय रे सोचा ना... - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और महमूद के बीच भी एक बड़ा ही रोचक किस्सा बताया जाता है। दरअसल फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' का एक गाना था 'देखा ना हाय रे सोचा ना...'। महमूद चाहते थे कि अमिताभ उस गाने पर नाचें पर अमिताभ को नाचना ही नहीं आता था फिर क्या था उन्होंने महमूद से कहा 'भाईजान मुझसे डांस नहीं हो पाएगा, मुझे नाचना नहीं आता।' लेकिन महमूद का दिल नहीं पिघला और उन्होंने कहा कि जो चल सकता है वो नाच भी सकता है और अमिताभ के लाख गिड़गिड़ाने के बाद भी महमूद ने उनसे डांस करवाया और बाद में ये गाना सुपरहिट साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
महमूद के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्हें कभी रिहर्सल करते नहीं देखा गया। वो जो भी करते थे, फिल्मों में लाइव किया करते थे। यही वजह थी कि कई फिल्मी सितारे उनसे जलते थे। उन्हें इस बात से एतराज था कि महमूद को हीरो से ज्यादा पैसे मिलते हैं। दशकों तक अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले महमूद ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें