मेग 2 द ट्रेंच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म की गुरुवार की रिलीज के एक दिन पहले यानी बुधवार तक टिकट बुकिंग पोर्टल बुक माई शो पर फिल्म ‘मेग 2 द ट्रेंच’ की एडवांस बुकिंग देर शाम तक शुरू नहीं हो पाई थी। देर रात टिकटों की ऑन लाइन बुकिंग खुलने पर लोगों को इसके शोज का अंदाजा हुआ। फिल्म का सबसे पहला शो पीवीआर आइकन, इनफिनिटी माल, अंधेरी पश्चिम में सुबह 9.55 बजे का दिखा। लेकिन पीवीआर आइकन, इनफिनिटी माल पहुंचने पर इसका स्टाफ इसके लिए तैयार ही नहीं था।