फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इन फिल्मों में आमिर पर भी भारी पड़ गए थे कुणाल खेमू, दिखा था जबरदस्त अंदाज

Thu, 25 May 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 8
कुणाल खेमू
आज कुणाल खेमू अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। आज भी कुणाल खेमू फिल्मों में सक्रिय हैं लेकिन चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें जो पॉपुलैरिटी मिली उसका कोई मैच नहीं।
विज्ञापन

2 of 8
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'गुल गुलशन गुलफाम' से की थी और इसके बाद उनकी फिल्मों में एंट्री की। फिल्मों में उन्हें ब्रेक महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से की। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

3 of 8
कुणाल खेमू
इसके बाद तो कुणाल खेमू ने कई और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया जिनमें आमिर खान स्टारर 'राजा हिंदुस्तानी' और 'हम हैं राही प्यार के' के अलावा 'जख्म', 'भाई' और 'दुश्मन' शामिल हैं।

4 of 8
कुणाल खेमू
'राजा हिंदुस्तानी' में कुणाल खेमू आमिर खान के असिस्टेंट बने थे और इस किरदार में वो आमिर पर भी भारी पड़े। क्रिटिक से लेकर लोगों ने कुणाल के किरदार की तारीफ की।
विज्ञापन

5 of 8
कुणाल खेमू
फिल्म 'जख्म' में कुणाल खेमू एक कदम और आगे निकल गए। इस फिल्म में उन्होंने अजय देवगन के बचपन का किरदार निभाया। किरदार की गंभीरता और दुख को जिस तरह से उन्होंने फिल्मी परदे पर उतारा उसने सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

6 of 8
कुणाल खेमू
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कुणाल खेमू ने जितनी भी फिल्में कीं उनमें ज्यादातर आमिर खान के साथ रहीं और सभी में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग दिखी।
विज्ञापन

7 of 8
कुणाल खेमू
इसके बाद कुणाल खेमू ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया और फिर 7-8 साल बाद हीरो के तौर पर फिल्म 'कलयुग' से वापसी की। ये कमबैक जोरदार रहा। फिल्म में कुणाल की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।
विज्ञापन

8 of 8
कुणाल खेमू
गंभीर किरदारों के अलावा कुणाल खेमू ने कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया। 'गोलमाल' सीरीज और 'गो गोवा गोन' जैसी कॉमेडी फिल्मों ने उनके टैलेंट को और निखारा। निजी जिंदगी की बात करें तो वो पटौदी के नवाब और एक्टर सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान के पति हैं। सालों तक लिव-इन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। जल्द ही वो पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें