कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'सिमरन' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। कंगना का बेलौस अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। पसंद आए भी कैसे न, कंगना ने वो जिंदगी जी है, जो बेहद अलग है। पर क्या किसी को पता है कि जो जिंदगी कंगना ने फिल्म में जी, वैसी ही जिंदगी कोई लड़की असल लाइफ में जी चुकी है? जी हां, आज हम आपको मिलाते हैं रियल लाइफ 'सिमरन' से, जिसका नाम 'सिमरन' तो नहीं है। पर फिल्म उसी की जिंदगी पर बनी है....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Simran Aka Sandeep Kaur
- फोटो : Inuth
इनसे मिलिए...! ये हैं संदीप कौन उर्फ बॉम्बशेल बैंडिट। इसका मतलब होता है तोपची डकैत। जो अपने रौ में हो, तो किसी को भी नहीं छोड़ती थी। जी हां, इंडियन ओरजिन की संदीप कौर ने एक समय पूरे अमेरिका में धमाल मचा रखा था। संदीप कौर पर कम से कम 4 बैकों में डकैती डालने के आरोप लगे, साथ ही ये कहा गया कि संदीप को जुए की लत है।
विज्ञापन
3 of 11
Simran
कंगना रनौत की 'सिमरन' फिल्म जिस संदीप कौर पर बनी है, उसने अपने स्मार्ट तरीके से लूटे गए बैंकों की कहानियों से लोगों को सन्न कर दिया। इसने सिर्फ कैश चुराने से अलग भी बहुत सारे काम किए। अमेरिकी प्रेस ने संदीप को 'बॉम्बशेल बैंडिट' नाम दिया। संदीप ने एरिजोना, कैलिफोर्निया और उटाह जैसे इलाकों में बैंकों को लूटा। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें और भी दिलचस्प बातें...
4 of 11
simran
संदीप कौर अपने माता पिता के साथ महज 7 साल की उम्र में सैन जोसे, कैलिफोर्निया पहुंची थी। उनपर स्कूल में नस्ली हमले होते थे, जो 9/11 आतंकी हमले के बाद शुरु हुए। संदीप ने एक इंटरव्यू में उन दिनों को याद करते हुए कहा था कि बच्चे मुझे स्कूल में आतंकवादी कहते थे और पूछते थे कि क्या 9/11 के हमले उसके पिता ने किए?
विज्ञापन
5 of 11
Simran, Kangana Ranaut
संदीप ने अपने आगे की जिंदगी में बताते हुए कहा था कि उसे घर पर रहना भारी पड़ता था। माता-पिता उसकी पिटाई करते थे। उसे फोन इस्तेमाल नहीं करने देते थे और न ही टीवी देखने देते थे। यही नहीं, उसे दोस्तों से भी मिलने नहीं दिया जाता था। मुझे डंडों से पीटा जाता था।
विज्ञापन
6 of 11
Simran, Kangana Ranaut
संदीप ने बताया कि जब उनकी मां बीमार थी और वो 14 साल की थी। जो एक नर्स को देखकर उनके मन में नर्स बनने की इच्छा जागी। वो 19 साल की उम्र में 6000 डॉलर कमाने वाली संदीप ने अपना घर छोड़ने का निर्णय लिया। वो बताती हैं कि साल 2008 की मंदी ने उनकी जिंदगी बदल दी। लोग परेशानी में जी रहे थे, पर एक जैकपॉट ने उसकी जिंदगी बदल दी। अचानक उसके हाथ 2 लाख डॉलर लगे। मैंने अपने पैसे इंश्योरेंस बैंक्स, एआईजी और प्रूडेंशियल में पैसे लगाए। और मैंने 2 लाख डॉलर बना लिए। आगे जानें, कैसे बनी वो लुटेरी...
विज्ञापन
7 of 11
Simran, Kangana Ranaut
संदीप बताती हैं कि जब उनके पास ढेर सारे पैसे आए तो वो भी बाकि किशोरियों की तरह अपने मन की करने लगी। लड़कों के साथ पार्टी, शराब पीना और क्लबों में रात बिताना शुरू किया। वो जब 21 की हुई, तो अपने कजिन अमनदीप कौर के साथ लास वेगास में पार्टी की प्लानिंग की। इसी समय उसने पहली बार ब्लैकजैक गेम में हाथ आजमाया और वो जीत भी गई।
8 of 11
Simran, Kangana Ranaut
संदीप बताती हैं कि मैंने शुरुआत में कुछ हजार डॉलर जीते। इसमें मजा आया। मैंने खेलने जारी रखा और खूब पैसे बनाए। फिर इसकी लत लग गई। मेरे पास अपना सुईट हो गया था। उसमें दो बेडरूम थे और 5 बाथरूम। मैं अमीर जुआड़ियों में गिनी जाने लगी। मैं जैसे जैसे माल जीतती, अपने ब्रांडेड शौक पूरे करती। और इसके बाद मेरा बुरा वक्त शुरु हुआ।
9 of 11
kangana ranaut
संदीप बताती है कि वो हारना शुरु हो गई। एक बार भारी ब्याज पर अनजान व्यक्ति से 20 हजार डॉलर का कर्ज लिया। मुझे लगा था कि मैं जीत जाउंगी और कर्ज वापस कर दूंगी. पर ये कभी नहीं हुआ। मैं लगातार हारने लगी। मैं कैलिफोर्निया वापस आ गई। मैं सप्ताह में 96 घंटों तक काम करती। मैंने लोन लिए और क्रेडिट कार्ड भी। पर जब दोस्त मुझसे पैसे मांगने लगें, तो मैं परेशान हो गई। संदीप कहती हैं कि वो दुबारा लास वेगास नहीं गई। पर उनकी कजिन का कहना है कि वो बीच बीच में लक आजमाने वहां जाती रही।
10 of 11
Simran, Kangana Ranaut
संदीप की मां को जब उनके बारे में पता चला, तो उन्होंने शादी के लड़के की तलाश शुरू कर दी। संदीप की शादी 2013 में हुई और पति हर महीने 1000 डॉलर उन्हें शौक पूरे करने के लिए देता। पर ये शादी 2014 में टूट गई। और यहीं से उन्होंने लूट का रास्ता चुका। आगे जानें, फिर क्या हुआ...
संदीप ने 5 बैंकों को लूटा। उन्हें पकड़ा गया। कोर्ट ने 66 माह जेल की सजा सुनाई। उन्हें लूटे गए पैसों को भी वापस करने का आदेश दिया गया। अभी वो जेल में है। पर बाहर आने के बाद ये 'सिमरन' आगे क्या गुल खिलाएगी, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।