फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK स्टूडियो ने बनाई आवारा-संगम जैसी बड़ी फिल्में, पूरी दुनिया में बॉलीवुड को मिली पहचान

Sat, 16 Sep 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 16
आरके स्टूडियो - फोटो : File pic
बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियो में आग लग गई है। आग की वजह से एक हाल पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ये स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है। इसकी स्थापना शोमैन राज कपूर ने की थी। मौजूदा समय में इसका कामकाज ऋषि कपूर देखते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें, आरके स्टूडियो की तरफ से बनाई गई सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 16
AAG, RK Studio - फोटो : RK Studio
आग: साल 1948 में आई 'आग' फिल्म व्यावसायिक तौर पर भले ही बेहद सफल नहीं रही हो, पर उसने राज कपूर को इंडस्ट्री में पैर जमाने में मदद की। इस मल्टीस्टारर फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लीड हीरो राज कपूर थे। इसमें नरगिस, प्रेमनाथ, निगार सुल्ताना और कामिनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन

3 of 16
Barsaat, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
बरसात: आरके स्टूडियो की दूसरी फिल्म 'बरसात' साल 1949 में आई। आजादी के 2 ही साल बाद आई इस फिल्म ने सफलता की नई इबारत लिखी। इस फिल्म में राज कपूर के साथ नरगिस और प्रेमनाथ मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म एक्ट्रेस निम्मी की पहली फिल्म भी थी। इस फिल्म की सफलता के बाद साल 1950 में आर के स्टूडियो का कामकाज काफी बढ़ गया।
 

4 of 16
Awara, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
आवारा: राज कपूर के सिने करियर में 'आवारा' मील का पत्थर साबित हुई। साल 1951 में आई इस फिल्म में कपूर परिवार की 3 पीढ़ियों ने काम किया। इस फिल्म में राज कपूर के साथ पिता पृथ्वीराज कपूर थे, तो दादा दीवान विश्वनाथ कपूर ने कैमियो रोल किया। शशि कपूर भी इस फिल्म में पहली बार दिखे। नरगिस के साथ राज कपूर की जोड़ी ने पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर राज किया।
 
विज्ञापन

5 of 16
AAH, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
आह: साल 1953 में आई 'आह' फिल्म ब्लैक एंड वाइट थी। इस फिल्म का डायरेक्शन राजा नवाथे ने किया था, जो आग, बरसात और आवारा में राजकपूर के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस फिल्म के गानों 'राजा की आएगी बारात', 'आजा रे अब मेरा दिल पुकारा', 'जाने न नजर' बेहद हिट रहे। इस फिल्म को तमिल और तेलुगु में भी डब किया गया।
 
विज्ञापन

6 of 16
Boot Polish, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
बूट पॉलिश: ये फिल्म साल 1954 में आई और फिल्म फेयर अवॉर्ड जीतने में सफल रही। इसका डायरेक्शन खुद राज कपूर ने ही किया था। फिल्म में कुमारी नाज, रतन कुमार और डेविड मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन

7 of 16
Shree 420, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
श्री 420: राज कपूर और नरगिस की फिल्म 'श्री 420' बेहद सफल फिल्म रही। इस फिल्म के गाने 'मेरा जूता है जापानी' को इंटरनेशनल लेबल पर काफी सराहा गया। एक तरह से ये गाना नए आजाद हुए देश की आर्थिक आजादी से जोड़कर देखा जाने लगा था। ये फिल्म 168 मिनट की थी।
 

8 of 16
Jagte Raho, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
जागते रहो: राजपूर और नरगिस की जोड़ी इस फिल्म में भी दिखी। ये फिल्म एक गरीब व्यक्ति के गांव से शहर आकर काम तलाशने और करप्शन के खेल में फंसकर रह जाने की थी। इस फिल्म के गीत शैलेंद्र ने लिखे, जो बेहद मशहूर हुए। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
 

9 of 16
Jis Desh Me Ganga Behti Hai, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
जिस देश में गंगा बहती है: राज कपूर के साथ इस फिल्म में पद्मिनी लीड रोल में थी। प्राण ने भी अहम भूमिका निभाई। इस फिल्म का संगीत बेहद लोकप्रिय हुआ। 'जिस देश में गंगा बहती है' हिट फिल्म थी और इसके गाने 'ओ बसंती पवन पागल', 'आ अब लौट चले', 'होठों पे सच्चाई रहती है' शैलेंद्र ने लिखे, जो बेहद चर्चित रहे।
 

10 of 16
Sangam, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
संगम: साल 1964 में आई 'संगम' फिल्म भी बेहद सफल रही थी। इस रोमांटिक मूवी में वैजयंती माला के अपोजिट राज कपूर और राजेंद्र कुमार थे। इसे बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार किया जाता है। ये फिल्म सोवियत रूस, बुल्गेरिया, ग्रीस और हंगरी जैसे देशों में भी धमाल मचाने में सफल रही। इस फिल्म से राज कपूर को इंटरनेशनल स्टार का दर्जा मिला।
 

11 of 16
Mera Name Joker, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
मेरा नाम जोकर: राज कपूर की 'मेरा नाम जोकर' शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में औंधे मुंह गिरी। पर पूरी दुनिया में इसकी जबरदस्त तारीफ हुई। इस फिल्म को कल्ट श्रेणी में रखा गया। बड़े फिल्म समीक्षकों ने कहा कि ये फिल्म समय से पहले आ गई और इसे लोग समझ नहीं पाए। इस फिल्म की असफलता की वजह से राज कपूर बुरी तरह परेशान हो गए। इसी फिल्म से ऋषि कपूर ने रुपहले पर्दे पर दस्तक दी थी।
 

12 of 16
Bobby, Rishi Kapoor - फोटो : RK Studio
बॉबी: ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया की टीनेज लव स्टोरी बेहद सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने 'मेरा नाम जोकर' की असफलता को धो दिया। आज भी ये फिल्म बेहद पसंद की जाती है। इस फिल्म को 'मस्ट वॉच' लिस्ट में रखा जाता है।
 

13 of 16
Prem Rog, Rishi Kapoor - फोटो : RK Studio
प्रेम रोग: ये फिल्म बेहद सफल रही। एक्सपेरिमेंटल सिनेमा की मिसाल कही गई। इस फिल्म ने विधवा विवाह पर नई बहस छेड़ दी और समाज को जगाने का काम किया। पद्मिनी कोल्हापुरे, ऋषि कपूर की जोड़ी बेहद पसंद की गई। इसे भी राज कपूर के क्लासिक कामों में गिना जाता है।
 

14 of 16
Ram Teri Ganga Maili, Rajiv Kapoor - फोटो : RK Studio
राम तेरी गंगा मैली: ये फिल्म राज कपूर की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म के साथ राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा। मंदाकिनी के बोल्ड सीन्स ने बड़े पर्दे पर जोरदार हलचल पैदा कर दी। ये फिल्म ट्रेंड सेटर साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल भी।
 

15 of 16
Henna, Rishi Kapoor - फोटो : RK Studio
हिना: ये फिल्म साल 1991 में आई, जिसका डायरेक्शन रणधीर कपूर ने किया। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार भी थी। फिल्म का संगीत बेहद पसंद किया गया। इसके डायलॉग्स पाकिस्तानी राइटर हसीना मोइन ने लिखे, जो बेहद पसंद किए गए।
 
विज्ञापन

16 of 16
AA Ab Laut Chalen, Raj Kapoor - फोटो : RK Studio
आ अब लौट चलें: आर के स्टूडियो की ये आखिरी फिल्म साल 1999 में आई। 'आ अब लौट चलें के' साथ ही ऋषि कपूर ने डायरेक्शन में कदम रखा। इस फिल्म में राजेश खन्ना, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। आ अब लौट चलें का म्यूजिक बेहद पसंद किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें