बॉलीवुड में हासिल की जाने वाली दो मिनट की शोहरत के पीछे हर दिन के आठ घंटों की कड़ी मेहनत और लगन होती है। इसी हकीकत को चरितार्थ कर रही हैं मेरठ की जानी पहचानी बॉलीवुड एक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाकर शहर का नाम रोशन कर रही हैं। आइए जानते हैं उनके इस सफर से जुड़ी कुछ खास बातें :-
विज्ञापन
2 of 7
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल, अभिनेता सुनील शेट्टी
हाल ही में मेरठ की अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने शुभकामनाएं दीं। अपने नए प्रोजेक्ट के लिए गरिमा बेहद उत्साहित हैं। गरिमा ने अपने फेसबुक पेज पर अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल
गरिमा अग्रवाल जल्द ही नए शो 'रिटर्न ऑफ स्कूल डेज' में नजर आएंगी। गरिमा के अनुसार रिटर्न ऑफ स्कूल डेज, स्कूल के पुराने दिनों की यादों पर आधारित एक सीरियल है।
4 of 7
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल
गरिमा जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में भी दिखेंगी। जी हां, उनकी बॉलीवुड फिल्म 'इश्कनामा' जल्द ही रिलीज होगी। यही नहीं बड़े बैनर की दो अन्य फिल्मों 'साको 363' और 'आई एम द गॉड' में भी अभिनय करेंगी।
विज्ञापन
5 of 7
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल
वह अलावा टीवी के फेमस शो 'इश्क सुबहान अल्लाह' में जैनब शेख के किरदार में दिखेंगी। इससे पहले वह कलर्स के मशहूर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिख चुकी हैं। उनके फैंस भी गरिमा के नए शो के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन
6 of 7
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल
मेरी हानिकारक बीवी, बेहद कुंडली भाग्य, बेपनाह और बालिका वधु सहित कई फेमस सीरियल्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। वह टेलिविजन के लिए अब तक ढेरों विज्ञापन भी कर चुकी हैं।
अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ऐम इंटरनेशनल अकाडमी की निदेशक भी हैं और एक सामाजिक कार्यकत्री भी हैं। वह बताती हैं कि मेरे लिए सबसे पहले अपना परिवार है स्कूल है। बच्चों से उन्हें बेहद लगाव है।वह जब भी मेरठ आती हैं तो स्कूल के बच्चों के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें