फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पियानो बजाते हुए वाजिद खान का वीडियो वायरल, भाई साजिद ने लिखा- 'दुनिया छूटी, तूने म्यूजिक नहीं छोड़ा'

Wed, 03 Jun 2020 05:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों हिंदी सिनेमा जगत ने संगीत की दुनिया के बड़े सितारे वाजिद खान को खो दिया। एक जून को मुंबई के एक अस्पताल में महज 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इरफान- ऋषि कपूर के बाद इंडस्ट्री के लिए वाजिद का जाना किसी सदमे से कम नहीं था। वाजिद के भाई साजिद को अभी भी उनके निधन पर यकीन नहीं हो रहा है। अब साजिद ने सोशल मीडिया पर वाजिद का एक अनदेखा वीडियो साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो अस्पताल में बनाया गया था जिसमें वाजिद अस्पताल के बेड पर हैं और फोन पर पियानो बजा रहे हैं। संगीत के प्रति उनकी दीवानगी इस कदर थी कि अस्पताल में रहते हुए भी गानों और संगीत से जुड़े रहे। वीडियो के साथ साजिद ने एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा।
विज्ञापन

3 of 5
वाजिद खान अपने भाई साजिद के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद लिखते हैं कि 'दुनिया छूट गई, सब कुछ छूटा, ना तूने कभी म्यूजिक छोड़ा, ना म्यूजिक तुझे कभी छोड़ेगा। मेरा भाई एक लीजेंड है और लीजेंड कभी मरते नहीं। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा। मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा।'

4 of 5
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान को मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। उस दौरान साजिद को कैमरे में कैद किया गया था। नम आंखों से साजिद ने भाई को अंतिम विदाई दी। इस दुख की घड़ी में बड़ी मुश्किल से उन्होंने खुद को संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद, सलमान खान और वाजिद - फोटो : सोशल मीडिया
वाजिद खान के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा सहित अन्य कलाकारों ने शोक व्यक्त किया था। साजिद-वाजिद की जोड़ी सलमान खान के बेहद करीब थी। उन्होंने अपने करियर में सलमान के साथ कई फिल्मों में काम किया।

सादगी भरा था अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड, अब तक नहीं देखी होंगी सात फेरों की ये तस्वीरें!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें