फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meenakshi Sheshadri: 'डकैत' में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि का था किसिंग सीन, बोलीं- वह बहुत प्रोफेशनल थे...

Thu, 17 Nov 2022 12:03 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : insta
मीनाक्षी शेषाद्रि अपने जमाने की जानी-मानी अदाकारा रही हैं। भले ही अब वह फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं लेकिन इवेंट्स और मीडिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाती रहती हैं। अब हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में मीनाक्षी ने पुराने दिनों में अपने को-स्टार्स राजेश खन्ना, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और सनी देओल के साथ फिल्म काम करने के अनुभव को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म डकैत में सनी देओल के साथ फिल्माए गए किसिंग सीन के बारे में भी बात की।
 

Murder: श्रद्धा की तरह इन अभिनेत्रियों को भी मिला धोखा, किसी के किए गए टुकड़े तो किसी का पूरा परिवार ही खत्म

विज्ञापन

2 of 4
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : insta
फिल्म में नहीं दिखाया गया था दृश्य
साल 1987 में राहुल रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म 'डकैत' में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, सनी देओल, अभिनेत्री राखी, रजा मुराद परेश रावल, उर्मिला मातोंडकर और सुरेश ओबेरॉय नजर आए थे। यह फिल्म एक ऐसे इंसान पर थी, जो जमींदारों की जुल्मों की वजह से डकैत बन जाता है। एक्ट्रेस मीनाक्षी ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि फिल्म 'डकैत' में सनी देओल के साथ एक गाने के ठीक पहले उनका एक किसिंग सीन भी था। हालांकि फिल्म में यह सीन नहीं दिखाया गया है, क्योंकि सेंसर बोर्ड द्वारा इस पर कैंची चला दी गई थी।
 

Ravi Kishan: पहली बार रवि किशन ने गाया गुजराती-भोजपुरी रैप, गुजरात चुनाव में इस बार गूंजेगी अभिनेता की आवाज

विज्ञापन

3 of 4
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : insta
मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्म 'डकैती' में अभिनेता सनी देओल के साथ किसिंग सीन के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि 'सनी देओल बहुत ही प्रोफेशनल थे और इस सीन को करने में सहज होने के लिए मैं पूरा श्रेय सनी देओल को देती हूं। इसके अलावा अभिनेत्री ने संजय दत्त के साथ अपने काम के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि मैंने उनके साथ एक फैन मोमेंट के नोट पर शुरुआत की थी, जब मैंने उन्हें टीना मुनीम के साथ रॉकी के लिए शूटिंग करते हुए देखा था, तब मैं बहुत छोटी थी, उस समय वह मुझे बहुत हैंडसम और क्यूट लगते थे।
 

Bigg boss 16: ड्यूटी को लेकर अर्चना की मनमानी ने बिगाड़ा घर का माहौल, घरवालों ने उठाकर फेंक दिया सारा सामान

विज्ञापन

4 of 4
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : सोशल मीडिया
शेषाद्रि ने आगे बात करते हुए कहा कि इसके बाद मुझे फिल्म 'इनाम दस हजार' में संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिला। इसके साथ ही अभिनेत्री ने बिग बी के साथ भी अपने काम के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि अमित जी के साथ शहंशाह के गाने के दौरान लिए गए एरियल शॉट्स को कभी नहीं भूल सकती। इसके साथ ही फिल्म आवारा में राजेश खन्ना संग काम करने को लेकर अभिनेत्री मीनाक्षी कहती हैं कि 'वह फिल्म के सेट पर देर से नहीं आए और मुझे कभी भी न्यूकमर के जैसे फील नहीं होने दिया।' कई फिल्मों मे अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती से दिल जीतने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि इस समय अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं।
 

Ibrahim Ali Khan: करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, जानें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें