मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्में दीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा तक सभी लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'दामिनी', 'घातक', 'घायल', 'घर हो तो ऐसा', 'आदमी खिलौना है' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। मीनाक्षी शेषाद्रि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहीं। कई लोगों से उनका नाम जुड़ा। माना जाता है कि जिस किसी का भी दिल अदाकारा ने तोड़ा, उसे सफलता भी अपार मिली। आइए जानते हैं