फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#metoo में तनुश्री बोलीं-कपड़े उतारकर नाचने को बोले थे प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री, FIR दर्ज

Fri, 26 Oct 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता
बॉलीवुड में मीटू के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के नाम समाने आए। इस मामले में अब तनुश्री ने नाना पाटेकर के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पर आरोप लगाए हैं। तनुश्री ने इस मामले पर विवेक पर एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta
तनुश्री ने विवेक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि,फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया था। उन्होंने कहा है कि, मेरे साथ विवेक ने कुछ ऐसा किया जो काफी चौकाने वाला है। 2005 में फिल्म चॉकलेट के गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने और सबके सामने नाचने के लिए कहा था।
विज्ञापन

3 of 5
tanushree dutta
आपको बता दें कि तनुश्री के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी और इरफान खान मौजूद थे। तनुश्री ने  कहा है कि उस दौरान सुनील शेट्टी और इरफान खान ने उनकी काफी मदद भी की थी। तनुश्री ने बताया कि विवेक ने उनसे जब कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा, तब वहीं सुनील शेट्टी मौजूद थे। वह यह बात सुनकर काफी भड़क उठते हैं।
 

4 of 5
Tanushree

बता दें कि विवेक पर इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अब देखना यह होगी कि विवेक अपने दामन पर लगे इन दागों को कैसे गलत बताते हैं। तनुश्री दत्ता ने #MeToo मूवमेंट के जरिए नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री यौर गणेश आचार्य पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत ने कहा 'तनुश्री ने किया था मेरा रेप' - फोटो : self
जिस पर राखी सावंत उन पर भड़क उठी थीं। राखी ने तनुश्री पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप भी लगाया है। राखी के इन आरोपों के बाद तनुश्री ने उन पर 10 करोड़ का मानहानि केस भी किया है। वहीं अब गुस्से में तिलमिलाई राखी सावंत ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तनुश्री दत्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें