फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना ही नहीं इन 7 एक्ट्रेस की भी सलमान खान ने चमकाई थी किस्मत, एक तो आज भी दे रही है हिट फिल्में

Fri, 26 Oct 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
jbrve
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आज (26 अक्टूबर) 44 साल की हो गई हैं। रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबा वक्त बिताया और अक्षय कुमार के साथ-साथ सुपरस्टार गोविंदा के साथ भी कई हिट फिल्में दी। लेकिन रवीना  ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ की और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज को सलमान खान ने बड़े परदे पर नई पहचान दिलाई..आइए जानते हैं इन एक्ट्रेसेज के बारें में
विज्ञापन

2 of 8
aishwarya rai
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। ये सब सलमान खान की ही बदौलत हुआ था। क्योंकि सलमान ने ही संजय लीला भंसाली से ऐश्वर्या को फिल्म में कास्ट करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

3 of 8
भूमिका
बॉक्स ऑफिस पर आग लगा देने वाली फिल्म 'तेरे नाम' से तो बच्चा-बच्चा वाकिफ है। फिल्म में सलमान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस भूमिका चावला को पहली बार बॉलीवुड में देखा गया था। बता दें कि रवीना के आने के 12 साल बाद बॉलीवुड में पहली न्यूकमर एक्ट्रेस भूमिका चावला थीं जिसके साथ सलमान ने काम करने से हां कर दिया। 

4 of 8
Nagma
सुपरहिट एक्ट्रेस रहीं नगमा को भी सलमान ने ही लॉन्च किया था। फिल्म बागी में सलमान और नगमा की सुपरहिट जोड़ी देखी गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस काफी हंगामा भी मचाया था।  
विज्ञापन

5 of 8
bollywood flashback bhagyashree salman khan
वहीं, सूरज बरजात्या की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' में एक्ट्रेस भाग्यश्री को सलमान खान के साथ देखा गया। भाग्यश्री को देखते ही दर्शक उनकी खूबसूरती के दिवाने हो गए थे। फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
salman khan and katrina kaif
बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार कटरीना कैफ को भी सलमान खान ने ही लॉन्च किया था। फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में कटरीना और सलमान की जोड़ी देखी गई थी। इसके बाद यह जोड़ी युवराज, एक था टाइगर  और टाइगर जिंदा है में देखी गई। 
विज्ञापन

7 of 8
sonakshi
फिल्म दबंग में उन्होंंने एक्टर गोविंदा की जगह एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में एंट्री दिलवाई। जब से सोनाक्षी कई हिट फिल्में दे चुकी हैं जिसमें सन ऑफ सरदार और आर राजकुमार जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
रवीना टंडन
आखिर में बात करें बर्थडे गर्ल रवीना टंडन की तो वह अपनी पहली ही फिल्म पत्थर के फूल में सलमान खान के साथ बॉलीवुड में उतरी थीं। रवीना ने सलमान खान के साथ सुपरहिट कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना-अपना में भी काम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें