फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo के सवाल पर भड़क गईं कंगना रनौत, बोलीं- 'खुद को बॉलीवुड का मसीहा कहने वाले करण जौहर...'

Mon, 15 Oct 2018 10:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kangana ranaut
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत #MeToo कैंपेन पर भी जमकर बरस रही हैं । उन्होंने विकास बहल पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। उसके बाद से कंगना जब भी मीडिया से मुखातिब हो रही हैं, वो मीटू पर खुलकर बात रख रही हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
कंगना रनौत
हाल ही में कंगना मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से टकराईं । कंगना ने कहा, 'पता नहीं आप लोगों को कौन बता देता है कि मैं यहां आ रही हूं ।' यहां भी कंगना से मीटू से जुड़ा सवाल पूछा गया । तब कंगना ने कहा कि यह अभियान सिर्फ उनके बारे में बात करने से सफल नहीं होगा । 
विज्ञापन

3 of 7
करण जौहर
बॉलिवुड के A लिस्टर सितारों को भी इस मुहिम से जुड़ना होगा और खुलकर बात करनी होगी। कंगना ने करण जौहर और शबाना आजमी पर भी निशाना साधा । उन्होंने कहा, 'करण के शो में हर बार की तरह फिर से वही बेतुकी बातें होंगी, कौन किसके साथ सोता है और कौन नहीं।'

4 of 7
शबाना आजमी
'#MeToo अभियान पर मैं हर दिन बात कर रही हूं, लेकिन अब जरूरत है कि फिल्म इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भी इस मुद्दे पर खुलकर बात करनी होगी। सिर्फ एक आदमी के बार-बार बात करने से यह अभियान पूरा नहीं होगा। कहां हैं, शबाना आजमी और करण जौहर जैसे लोग ।'
विज्ञापन

5 of 7
kangana ranaut dress
'इन लोगों को बात करनी चाहिए। करण जौहर अपने जिम लुक और एयरपोर्ट लुक के बारे में 10 बार ट्वीट कर सकते हैं लेकिन #MeToo के बारे में नहीं। यह इंडस्ट्री हम सबकी पहचान है। जब फिल्म इंडस्ट्री एक बेहद महत्वपूर्ण परिवर्तन से गुजर रही है, ऐसे में करण और शबाना जैसे लोग कहां हैं।' 
विज्ञापन

6 of 7
Kangana Ranaut
कंगना आगे कहती हैं, 'इस समय और भी लोगों को इस अभियान से जुड़ना होगा । करण जौहर अपने टीवी शो को प्रमोट कर रहे हैं । मैंने उनका प्रोमो देखा । फिर से इस शो में वही बेतुकी बातें हो रही हैं । उन मर्दों की प्रसंशा क्यों की जाए, जो कपड़ों की तरह लड़कियों को बदलते हैं। लड़कियां उनके लिए बार्बी डॉल की तरह होती हैं ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karan johar, kangana ranaut
इस बातचीत के दौरान कंगना का गुस्सा साफ दिख रहा था । कंगना कहती हैं, 'यह बहुत फनी है । जब मैंने अपना करियर शुरू किया था तो मैं 17 साल की थी । तब से मैं यही सुन रही हूं कि कुछ चुनींदा लोग एक-दूसरे के साथ सोते हैं । ऐसा होना ठीक नहीं है । A लिस्टर एक्ट्रेस अपना एक्सपीरियंस शेयर नहीं कर रही हैं ।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें