फिल्म डायरेक्टर साजिद खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। #MeToo कैंपेन के तहत साजिद पर पहले ही यौन उत्पीड़न के तीन आरोप लग चुके हैं। पहला आरोप एक्ट्रेस सोनाली चोपड़ा ने लगाया दूसरा फिल्म 'उंगली' की एक्ट्रेस रैचल वाइट और तीसरा पत्रकार करिश्मा ने । वहीं अब चौथा आरोप एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने लगाया है।