फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मालगुडी डेज' की मधुर बांसुरी की धुन के साथ फिर से याद आया 'स्वामी', क्या आप जानते हैं अब कहां है?

Sat, 23 May 2020 07:53 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
'मालगुडी डेज'... इस धारावाहिक का नाम लेते ही इसकी मधुर बांसुरी की धुन अपने आप ही कानों में गूंजने लगती है। फिर अचानक ही दूसरी आवाज आती है 'स्वामी'। ये नाम आते ही एक छवि आंखों के सामने आती है। एक छोटा बच्चा महज आठ या नौ साल का। जो धोती- कुर्ता पहने हुए है, उसके ऊपर एक ब्लेजर और सिर पर टोपी। इसके तुरंत बाद फिर कानों में गूजने लगता है 'स्वामी मेरे सपनों को पूरा करेगा'।
विज्ञापन

2 of 5
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
गिरीश कर्नाड का ये कार्यक्रम ऐतिहासिक धारावाहिकों की सूची में शामिल है। ये धारावाहिक एक छोटे बच्चे 'स्वामी' पर आधारित था। ये एक ऐसा कार्यक्रम था जो आज भी लोगों का मनोरंजन कर रहा है। 'मालगुडी डेज' के साथ एक बार फिर से स्वामी की याद लोगों को आ गई। क्या आप जानते हैं कि इस धारावाहिक में स्वामी की भूमिका किसने निभाई थी?
विज्ञापन

3 of 5
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
नहीं जानते!, तो हम आपको बताते हैं। इस धारावाहिक में स्वामी का किरदार मास्टर मंजूनाथ ने निभाया था। इस किरदार में मंजूनाथ को खूब पसंद किया गया था। आज भी उनके किरदार की तारीफ की जाती है। लेकिन 'मालगुडी डेज' के बाद मंजूनाथ लोगों को कहीं दिखाई नहीं दिए। लोगों में उनके बारे में जानने की आस एक बार फिर से उठ गई है। हालांकि मालगुडी डेज के बाद भी मंजूनाथ टेलीविजन से कहीं गायब नहीं हुए थे।

4 of 5
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
मास्टर मंजूनाथ उर्फ 'स्वामी' ने महज तीन साल की उम्र से ही अभिनय की ओर रुख कर लिया था। उन्होंने 68 कन्नड़, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया। हालांकि उनका स्वामी किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। मास्टर मंजूनाथ ने कई सुपरहिट कन्नड़ फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ में अमिताभ के बचपन का किरदार निभाया था। हालांकि 19 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अपना ध्यान पूरी तरह से पढ़ाई पर लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मास्टर मंजूनाथ - फोटो : Social Media
19 साल की उम्र में अभिनय में करियर छोड़ने के बाद उन्होंने कभी फिर टेलीविजन पर वापसी नहीं की। हालांकि अपने एक पुराने इंटरव्यू में मास्टर मंजूनाथ ने कहा था कि वो खुद को 'स्वामी' का किरदार मिलने पर बहुत सौभाग्यशाली मानते हैं। फिलहाल मंजूनाथ टेलीविजन की दुनिया छोड़ पीआर प्रोफेशनल के रूप में काम कर रहे हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चा भी है।

पढ़ें: बगीचे में 'आम' देखकर अर्चना पूरन सिंह को याद आया बचपन, वीडियो साझा कर कहा- 'दाग अच्छे हैं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें