हॉलीवुड फिल्म 'द गॉडफादर' (1972) फेम एक्टर मार्लन ब्रैंडो अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। ब्रैंडो अपने आप में अभिनय का एक संस्थान रहे। आज भी दुनियाभर में जब अंडरवर्ल्ड पर फिल्में बनाई जाती हैं तो दिवंगत अभिनेता को ही कॉपी किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स ने भी कभी न कभी मार्लन ब्रैंडो को कॉपी किया है। मगर, हैरानी की बात है कि खुद ब्रैंडो को अपने फिल्मी करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देखा जाए तो उनका पूरा जीवन ही संघर्ष भरा रहा। जिंदगी का वह दौर, जिसकी ढेर सारी यादें ताउम्र साथ रहती हैं, ब्रैंडो की जिंदगी में उस दौर की भी बेहद कड़वी यादें साथ रहीं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनके बचपन की। ब्रैंडो को इस कच्ची उम्र में कई झकझोर देने वाले अनुभवों का सामना करना पड़ा। फिर पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में रहे और करियर में भी कई मुश्किलें आईं।