निर्देशक अयान मुखर्जी ने 10 साल पहले फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का एलान किया था और अब रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ही 36 करोड़ रुपये का रहा। लेकिन आईएमडीबी पर रेटिंग के मामले में यह फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। आईएमडीबी पर इस फिल्म को बेहद ही खराब रेटिंग मिली है, जो फैंस ही नहीं बल्कि 'ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स का दिल भी तोड़ने के लिए काफी है।