फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई और दिल्ली में होगी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी ने फिल्म के आगे की कहानी को लेकर कहा कि मर्दानी एक बेहद पसंदीदा फ्रैंचाइजी है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। रानी ने कहा, "मर्दानी 3 डार्क, जानलेवा और क्रूर है। इसलिए, मैं हमारी फिल्म के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना उन्होंने हमेशा दिया है।"