सलाम वेंकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जेठवा फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में वेंकटेश बने है, जो कि एक डिजनरेटिव बीमारी ‘डचेने मस्कुलर डिस्ट्रोफी’ से ठीक होने वाला एक मरीज है और अपने बचने की संभावनाओं पर डॉक्टरों की भविष्यवाणी का सामना कर रहा है। ये एक ऐसा मामला है जिसने चिकित्सकीय जगत के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया कि कैसे एक मनुष्य सिर्फ सार्थक विचारों (पॉजिटिव थिंकिंग) और अपने हौसले से चिकित्सकों की भविष्यवाणी को भी झुठला सकता है। फिल्म में अंगदान के बारे में भी कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की गई है।