मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी ने इस मौके पर कहा, 'मैं फिलहाल इस सीखने की प्रक्रिया का बहुत मजा ले रही हूं। क्योंकि, मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है और बहुत आगे जाना है। एक अभिनेत्री बनने के लिए बहुत काम करने की जरूरत होती है और यह रचनात्मक रूप से भी बहुत संतुष्टि पूर्ण चीज है। यहां कठिन परिश्रम करना मेरे लिए और भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि यशराज फिल्म्स जैसे बैनर ने मुझ में भरोसा दिखाया है और इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने का मुझे मौका दिया है।'