हरियाणा की मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी मां बन गई हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने रविवार को बेटे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपना चौधरी ने इस साल जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी की थी। सपना चौधरी की मां बनने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि सपना की शादी तक के बारे में कोई खबर सामने नहीं आ पाई थी। वैसे केवल सपना चौधरी ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की और बाद में पता चलने के बाद खूब सुर्खियां बटोरीं। आज हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं।