फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNICEF: मानुषी छिल्लर की भावुक अपील, कोरोना काल में बच्चों का रखें खास ख्याल, ये टीके भी जरूरी

Sat, 24 Apr 2021 12:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना वैक्सीन के लिए 18 साल से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों का पंजीकरण शुरू होने से पहले देश पूरी दुनिया के साथ शनिवार से लेकर अगले शुक्रवार तक विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह मनाएगा। ये हफ्ता खास तौर से उन बच्चों के लिए समर्पित है जिनको पोलियो, खसरा और चेचक जैसी कई संक्रामक व खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना काल में कहीं बच्चे ये टीका लगवाने से न चूक जाएं, इसके लिए यूनीसेफ ने भारत में फिल्म अभिनेत्री व पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की मदद लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लड़कियों के बीच माहवारी के दौरान स्वच्छता जैसे प्रासंगिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री मानुषी छिल्लर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के महत्वपूर्ण संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने के इरादे से वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक (24-30 अप्रैल) के दौरान सोशल मीडिया पर खुद लोगों से जुड़ेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी कहती हैं, “वैक्सीनों ने बच्चों की कई पीढ़ियों का स्वस्थ ढंग से लालन-पालन होने में मदद की है, पोलियो, खसरा और चेचक जैसी कई संक्रामक व खतरनाक बीमारियों से उनकी रक्षा की है। जिंदगियां बचाने के लिए हमें एक बार फिर से बच्चों के टीकाकरण का दोगुना प्रयास करना होगा। खासकर सबसे असुरक्षित और आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाने वाले बच्चों का टीकाकरण करना ही होगा। हमें हर हाल में कोशिश करनी होगी कि बचपन की जीवन-रक्षक वैक्सीनों तक बच्चों की पहुंच को कोविड 19 वायरस बाधित न करने पाए।”

4 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी के मुताबिक, वैक्सीन बच्चों को संक्रामक बीमारियों के सबसे विनाशकारी प्रभाव से बचाने में मदद करेंगी। कोविड 19 संबंधी वैक्सीनों के व्यापक तौर पर प्रचलित होने की प्रतीक्षा करने के साथ-साथ हमें बच्चों को दूसरे भारी संक्रामक रोगों के टीके लगवाना नहीं भूलना चाहिए जो उनकी जिंदगी के लिए गंभीर खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानुषी छिल्लर और अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी पहली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इसमें वह राजा पृथ्वीराज चौहान की प्रेमिका संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। चंदबरदाई के लिखे महाकाव्य ‘पृथ्वीराज रासो’ पर आधारित इस फिल्म में शीर्षक भूमिका अक्षय कुमार निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें