फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-रणवीर नहीं इस एक्टर संग डेब्यू करने जा रहीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर!

Wed, 08 May 2019 12:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने जब से यह खिताब अपने नाम किया है तब से उनके बॉलीवुड में आने की चर्चा बार-बार हो रही है। इधर मानुषी भी आमिर खान संग काम करने को बेताब है। मगर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानुषी, आमिर खान संग नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार संग बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : social media
खबरों के मुताबिक, अक्षय और मानुषी बायोपिक पृथ्वीराज चौहान में लीड कास्ट हो सकते हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूसर करेगा। सूत्रों की माने तो, मानुषी छिल्लर इस बायोपिक में अक्षय कुमार के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें 'पृथ्वीराज चौहान' की बायोपिक के लिए साइन भी कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Manushi Chhillar - फोटो : file photo

बायोपिक में मानुषी, संयुक्ता का रोल करती नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी के बीच रोमांस भी नजर आएगा। वहीं, आदित्य चोपड़ा का मानना है कि मानुषी का स्क्रीन प्रेजेंटेशन बेहद अच्छा है। मानुषी को लेकर बात करें तो वह इन दिनों एक्टिंग और डांस वर्कशॉप पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। पहले शाहरुख संग भी मानुषी को लेकर चर्चा चली थीं। वहीं, माना जा रहा था कि जिस तरह फराह खान ने दीपिका पादुकोण को बड़ा ब्रेक दिया था ठीक उसी तरह वह मानुषी को भी फिल्मों में लॉन्च कर सकती हैं। 

4 of 5
Manushi Chhillar and Ranveer - फोटो : instagram
इससे पहले मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को लेकर कहा जा रहा था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत जल्द ही कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी का नाम पहले रणवीर सिंह के साथ सुनने में आया था। माना जा रहा था कि वह फिल्मों में रणवीर के साथ डेब्यू कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manushi chhillar - फोटो : G. pal
खबरों के अनुसार, मानुषी को एक बड़ी फिल्म मिल भी चुकी है। हालांकि इस फिल्म को लेकर रणवीर का नाम सामने नहीं आया था और ना ही इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक एलान किया गया था। मानुषी को इस फिल्म के लिए तैयार किया जा रहा था। खास बात यह है कि रणवीर और मानुषी एक विज्ञापन में एक साथ नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें