फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर पंजाबी गायक हंस राज हंस के बेटे ने की 'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस से शादी, देखें तस्वीरें

Thu, 21 Feb 2019 10:14 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood

लगता है साल 2019 भी साल 2018 की तरह अभिनय की दुनिया के लिए शादीमय रहेगा। साल की शुरुआत में ही कई एक्ट्रेस ने शादी कर अपना घर बसा लिया है और इसमें एक टीवी एक्ट्रेस का नाम और जुड़ गया है। बता दें कि पलक जैन, रिचा सोनी, शीना बजाज, सुरभि तिवारी और सिंगर नीति मोहन के बाद अब सीरियल 'पवित्र रिश्ता' और 'देवो के देव महादेव' फेम मानसी शर्मा ने भी शादी कर ली है। उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर हंस राज हंस के बेटे युवराज हंस संग ब्याह किया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
bollywood

दोनों ने एक दूजे को दो साल से डेट करने के बाद सगाई की थी।  बता दें कि साल 2017 में दोनों ने सगाई कर ली थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की सभी रस्में भी निभाई। वहीं, बीते दिनों ही इस कपल ने अपने प्रीवेडिंग फंक्शन की तस्वीर से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

विज्ञापन

3 of 5
bollywood
ऐसे में युवराज हंस ने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। शादी में मानसी ने सी ब्ल्यू और सिल्वर रंग का शरारा पहना। मानसी ने शरारा के साथ मरुन रंग का कुंदन वाला ज्वैलरी कैरी किया हुआ था। वहीं बात करें युवराज की तो वह गोल्ड और ब्ल्यू रंग की शेरवानी के साथ सनील के दुप्पटे में दिखाई दिए। 

4 of 5
bollywood - फोटो : gossipgiri video
बता दें कि इन तस्वीरों के साथ ही सोशल मीडिया पर मानसी और युवराज की शादी का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैन्स में इस वीडियो को देखने की होड़ लगी है। सामने आए इस वीडियो में मानसी और युवराज गुरुद्वारे में फेरे लेते हुए नजर आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
इससे पहले मानसी की मेहंदी, हल्दी और चूड़ी की रस्म 20 फरवरी, 2019 को हुई थी। वह तस्वीरों में काफी सुंदर दिख रही थीं। बता दें कि यह जोड़ा पिछले दिनों जालंधर में था और अपनी शादी की तैयारियों का लुत्फ उठा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें