भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार का आज जन्मदिन है। 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिन्दी सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, खासकर देशभक्ति फिल्मों के लिए। इसीलिए मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जब मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' देखी तो वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मनोज कुमार को अपने नारे ‘जय जवान जय किसान’ पर फिल्म बनाने का सुझाव दे डाला।