फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanguva: सूर्या की 'कांगुवा' में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री? जानें क्या है पूरा माजरा

Mon, 24 Jul 2023 02:33 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार सूर्या की मचअवेटेड फिल्म 'कांगुवा' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आश्रम फेम बॉबी देओल की एंट्री होने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 3
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार सूर्या की मचअवेटेड फिल्म 'कांगुवा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने मेगास्टार के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की शानदार पहली झलक पेश की थी, जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी 'कांगुवा' एंटरटेनमेंट से भरपूर है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि 'कांगुवा' में बॉलीवुड के दमदार अभिनेता बॉबी देओल की एंट्री होने वाली है। जी हां, सूर्या की इस फिल्म में आश्रम फेम बॉबी का भी नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन

2 of 3
बॉबी देओल - फोटो : social media

बॉबी देओल बनेंगे फिल्म का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता अपने अगले शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जो इस साल अगस्त में होगी। 'कंगुवा' को कथित तौर पर दो अलग-अलग टाइमलाइन में सेट किया जाएगा और इसमें सूर्या को कई अवतारों में दिखाया जाएगा। यह फिल्म स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस ने बनाई है, जिसमें एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ योगी बाबू, किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज और कई दिग्गज स्टार्स नजर आने वाले हैं।

Gadar 2: अनिल शर्मा ने फिल्म ‘पठान’ पर साधा निशाना, बोले, साउथ में फिल्म ने कमाए सिर्फ सवा करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
सूर्या 42 - फोटो : सोशल मीडिया

इतने भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 
'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में होगी, जो कई क्षेत्रों में लाखों दर्शकों तक पहुंचेगी। बता दें कि सूर्या ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसे देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के दिलों में बेताबी काफी बढ़ गए है।

यह भी पढ़ें- Tipu Sultan Film: हजरत टीपू सुल्तान पर नहीं बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर संदीप सिंह ने पोस्ट साझा कर की घोषणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें