बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में 'कचरा सेठ' का किरदार निभाने वाले अभिनेता मनोज जोशी आज यानी तीन सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
'150 रुपिया' बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग कॉमेडी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' का यह डायलॉग सुनते ही आपके मन में सबसे पहले जिसकी छवि बनती है। वो है फिल्म के किरदार 'कचरा सेठ' की। यह वो फिल्म थी, जिसने अभिनेता मनोज जोशी और उनके इस रोलको पर्दे पर सदा के लिए अमर कर दिया। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....
विज्ञापन
मनोज जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
100 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम
फिर हेरा फेरी, चुप चुप के, हंगामा, खट्टा मीठा जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले मनोज ने न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि कई टीवी शो और थिएटर्स में भी अपने एक्टिंग का जादू चलाया। अभिनेता अपने कॉमेडी रोल के लिए जाने जाते हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने लगभग 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।
मनोज जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में आए नजर
मनोज ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी और गुजराती थिएटर से की थी। थिएटर में धमाल मचाने के बाद एक्टर ने 1999 में आई फिल्म 'सरफरोश' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'चांदनी बार', 'अबके बरस', 'देवदास' सहित कई फिल्मों में काम किया। मगर उन्हें पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली।
नेशनल अवॉर्ड से हुए सम्मानित
मनोज उस दौर से भी गुजर चुके हैं, जब कोई भी फिल्म मेकर उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं लेना चाहता था, लेकिन एक्टर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया और मनोज को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पद्म श्री और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। एक्टर को पहचान 'फिर हेरा फेरी' के 'कचरा सेठ' के रूप में मिली थी।