फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: नहीं थम रही अमीषा पटेल-अनिल शर्मा के बीच जुबानी जंग, अब अभिनेत्री ने किया यह बड़ा दावा

Sat, 02 Sep 2023 10:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमीषा पटेल ने कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और अगर सकीना को कोई अहम भूमिका नहीं मिलेगी तो वह गदर 3 को अस्वीकार कर देंगी।
विज्ञापन
अनिल शर्मा, अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदर 2 की सफलता के बाद, सकीना उर्फ अमीषा पटेल ने एक मीडिया पोर्टल से कहा कि अगर कहानी में उनके किरदार को महत्व नहीं मिला तो वह गदर 3 को अस्वीकार कर सकती हैं। इसके बाद निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 3 को अस्वीकार करने के उनके दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, और कहा कि उनके कहने या सोचने से क्या होता है? मुझे खुशी है कि वह गदर से इतनी जुड़ी हुई हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। वो अच्छा या बुरा जो भी बोले, उनका मन है।” अनिल ने यह भी संकेत दिया कि अमीषा ने प्रोडक्शन के दौरान भी उन्हें कई बातें बताई , लेकिन वह उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन

Bun Tikki: 'बन टिक्की' में साथ काम करेंगी जीनत अमान और शबाना आजमी? मनीष मल्होत्रा की फिल्म को लेकर आया अपडेट

ममता कुलकर्णी-गोविंदा थे पहली पसंद
अब, अमीषा ने अनिल के जवाब पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने न्यूज 18 को बताया कि अनिल शर्मा के साथ उनके रिश्ते कभी अच्छे नहीं थे, यहां तक कि गदर: एक प्रेम कथा के दौरान भी। अमीषा ने कहा कि अनिल उनके लिए परिवार की तरह हैं, लेकिन वे हमेशा साथ नहीं रहते। अमीषा ने कहा कि सकीना को शक्तिमान तलवार (लेखक) ने बनाया है, मिस्टर अनिल शर्मा ने नहीं। उन्होंने आगे खुलासा किया कि अनिल मूल रूप से सकीना और तारा सिंह के रूप में ममता कुलकर्णी और गोविंदा को चाहते थे। 

इस वजह से मिला मौका
उन्होंने कहा, "मुझे सकीना के रूप में जी ने चुना था, मिस्टर अनिल शर्मा ने नहीं। मेरे लिए गदर हमेशा सनी और जी के वजह से थी। वास्तव में देखें तो मिस्टर नितिन केनी ही मेरे लिए गदर  में होने का कारण थे। उन्होंने आगे कहा, ''मिस्टर अनिल शर्मा ने ममता कुलकर्णी को इस रोल के लिए प्राथमिकता दी थी। वह तारा के रूप में गोविंदा को चाहते थे, लेकिन जी सनी के साथ यह फिल्म बनाना चाहती थी। उनकी (अनिल) और मेरी पसंद बिल्कुल अलग हैं।"
विज्ञापन

ट्वीट डिलीट करने का किया था अनुरोध
अमीषा ने कहा कि उन्होंने लंबित बकाया के बारे में ट्वीट किया था और ऑनलाइन ट्रोलिंग के खिलाफ सिमरत कौर का समर्थन किया था, लेकिन बाद में अनिल के अनुरोध पर उन्होंने ट्वीट हटा दिए। अभिनेत्री ने दावा किया, "मेरे पास सभी की चैट हैं। वास्तव में, मेरे पास जी स्टूडियो के साथ भी चैट हैं, जहां वे अनिल जी के प्रोडक्शन को संभालने के तरीके से हैरान थे, और यह जी ही था, जिसने सभी मुद्दों को हल किया था। मेरे पास चैट हैं जी स्टूडियोज की टीम के, इसलिए अगर अनिल शर्मा इससे इनकार करते हैं, तो मैं चैट दिखाकर उनकी मदद कर सकती हूं। मेरे पास अनिल शर्मा के बहुत सारे वीडियो भी हैं जहां उन्होंने मेरे साथ कई तरह की बातें की हैं और उन्हें पूरा नहीं किया है। इसलिए अगर वह चाहें तो मैं उन्हें भी दिखा सकती हूं।' अमीषा ने आगे कहा कि वह अपनी बात पर कायम हैं और अगर सकीना को कोई अहम भूमिका नहीं मिलेगी तो वह गदर 3 को अस्वीकार कर देंगी।
Shahid Kapoor: पैपराजी पर फूटा शाहिद कपूर का गुस्सा, यूजर्स बोेले- आज भाई का कबीर सिंह वाला मूड है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें