फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंसले से पहले इन दो फिल्मों के लिए मनोज बाजपेयी को मिल चुका है राष्ट्रीय पुरस्कार

Mon, 22 Mar 2021 05:48 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेरेमनी में कंगना रणौत और मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर नेशनल अवॉर्ड में जीत दर्ज की है।  इन दोनों ही स्टार्स को इससे पहले भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। कंगना को उनकी फिल्म मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।  वहीं, एक्टर मनोज बाजपेयी को भोंसले फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि मनोज बाजपेयी ने तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। इससे पहले उन्हें साल 2000 में रिलीज फिल्म सत्या में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का और पिंजर के लिए स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram
वहीं, कंगना को चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है।  इससे पहले तीन बार कंगना को नेशनल अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। सबसे पहले उन्हें 2008 में रिलीज फिल्म फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद 2014 में क्वीन फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया।  

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam
2014 के बाद 2015 में भी कंगना ने बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में जीत दर्ज की।  उन्हें 2015 में तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिया गया। अब चौथी बार कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मणिकर्णिका के लिए मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनुष - फोटो : ट्विटर
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2019 की पूरी लिस्ट:

- अभिनेत्री कंगना रनौत ने "मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी" और "पंगा" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता।
- मनोज बाजपेयी को उनकी फिल्म भोसले और तमिल कलाकार धनुष को उनकी फिल्म असुरन के लिए मिला बेस्ट एक्टर का खिताब जीता 
- सुशांत सिंह राजपूत के "छिछोरे" को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।
- सिक्किम को फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा राज्य अवार्ड दिया गया है।
- सोहिनी चट्टोपाध्याय को बेस्ट फिल्म समीक्षक का अवॉर्ड दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें