बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक मनोज बाजपेयी की फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आती है। 'सत्या' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसे फिल्मों में मनोज के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। वह हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें अन्य अभिनेताओं से अलग बनाता है। आज भी यह सिलसिला लगातार जारी है। बीते कुछ समय में ओटीटी पर भी मनोज के कई वेब सीरीज रिलीज हुए, जिसे देश में सबसे ज्यादा देखा गया। इस लिस्ट में 'द फैमिली मैन' का नाम सबसे ऊपर है। हाल ही में अभिनेता ने सफल वेब सीरीज की कहानी और उसके लेखन को लेकर बात की। उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं।