द फैमिली मैन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फैमिली मैन के दोनों सीजन में मनोज बाजपेयी के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज में उन्होंने श्रीकांत तिवारी नाम के एक ऐसे जासूस का किरदार निभाया था जो परिवार और देश की रक्षा की नौकरी के बीच बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करता है। उनके अलावा दूसरे सीजन में साउथ स्टार समांथा ने राजी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया। इन दो कलाकारों के अलावा और भी किरदार बहुत ही मशहूर हुए जैसे जेके, चेल्लम सर और सुचि।