विनोद भानुशाली
- फोटो : फाइल फोटो
वहीं, कथ्य आधारित सिनेमा के जरिये अपने स्टूडियो भानुशाली स्टूडियोज की पहचान पुख्ता करने में लगे निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, ‘मनोज बाजपेयी जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो वह आपको कहानी और अपने द्वारा निभाए गए किरदार पर विश्वास दिलाते हैं। उनका किरदार की छोटी, छोटी बारीकियों पर ध्यान देना भी दर्शकों को उनके किरदार के साथ जुड़ने के लिए मजबूर कर देता है। वह इस किरदार के लिए हमारी एकमात्र पसंद थे।’