बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना हर अभिनय प्रेमी का सपना होता है। कई तो बहुत आसानी से इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन जाते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए लिए यहां तक का सफर चुनौतीपूर्ण रहते हैं और वह काफी संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचते हैं। ऐसे ही एक शख्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक्टर नहीं, बल्कि एक्टिंग का पूरा इंस्टीट्यूट कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं मनोज बाजपेयी की, जिनके अभिनय के फैंस दीवाने हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।