फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निधन पर फिल्मी सितारों ने ट्वीट कर जताया शोक

Sun, 17 Mar 2019 10:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार-मनोहर परिकर - फोटो : SELF
लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने रविवार शाम आखिरी सांस ली। वह 63 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह देश की सत्ताधीन भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में फिल्मी सितारे भी उनके निधन पर ट्वीट कर शोक जता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
Sanjay Dutt Kalank Poster - फोटो : instagram
अभिनेता संजय दत्त ने ट्वीट कर लिखा 'सुनकर दुख हुआ कि हमारे बीच अब कद्दावर नेता मनोहर परिकर जी नहीं रहे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।'  
विज्ञापन

3 of 11
किरण खेर - फोटो : Rediffmail
अभिनेत्री और बीजेपी लीडर किरण खेर ने गोवा के सीएम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा 'भारी दिल से कहना पड़ रहा है कि हमने भारत के अच्छे नेताओं में से एक मनोहर जी को खो दिया, आपकी आत्मा को शांति मिले और आप देश के प्रति अपनी निष्ठा के लिए याद किए जाते रहेंगे।' 

 

4 of 11
vivek oberoi
अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लिखा 'एक सच्चे देशभक्त का निधन, ओम शांति, एक कद्दावर नेता जिनकी हम हमेशा प्रशंसा करेंगे और उनसे और उनके कामों से हमेशा सीख लेंगे, इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं।' 

 
विज्ञापन

5 of 11
kamal hassan
वहीं, साउथ फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने ट्वीट कर शोक जताया और लिखा ' दल की विचारधारा और एक अच्छे इंसान हमेशा याद किए जाएंगे, कैंसर जैसी बीमारी से वह आखिरी दम तक लडे़, देश और मैं उन्हें हमेशा याद करेंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 11
jbrve
अभिनेत्री रवीना टंडन एक ट्वीट पर सहमती प्रकट करती हुईं सीएम के निधन पर दुख जताते हुए लिखती हैं 'मैं उनके बीमारी से लड़ने वाले साहसी कदम की सराहना करती हूं, सबके चहेते, लेकिन उनका ये जाने का समय नहीं था। ' 

 
विज्ञापन

7 of 11
mohnish bahl
अभिनेता मोहनिश बहल अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा के सीएम मनोहर के निधन पर दुख जताते हुए लिखते हैं, 'सादगी में महानता को व्यक्त करने वाले मनोहर परिकर जी नहीं रहे, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' 

8 of 11
लता मंगेशकर - फोटो : getty images
पार्श्व गायिका लंता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा 'गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर जी के निधन की बात सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ, उनके और हमारे बहुत अच्छे संबंध थे, उनके जाने से हमारे देश की बहुत हानि हुई है, एक अत्यंत सच्चा इंसान और नेता देश ने खो दिया, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।' 

9 of 11
swara bhaskar
अभिनेत्री स्वरा भास्कर सीएम के निधन पर दुख जताते हुए लिखती हैं ' भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, ऐसे दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहारा दे।' 

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा 'मनोहर जी के निधन की खबर सुनकर अत्यंत दुख हआ, मैंने उनके साथ कई बार मीटिंग की और उन्हें नजदीक से जाना, वह बहुत विनम्र और अच्छी सोच वाले इंसान थे, उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।'
विज्ञापन

11 of 11
Amitabh Bachchan - फोटो : file
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा 'एक श्रेणी के जेंटलमैन, साधारण और सम्मानित व्यक्तिव मनोहर जी के साथ कुछ पल बिताए थे, बहुत ही अच्छे और परिपक्व इंसान थे, वह अपनी बीमारी से बहादुरी से लड़े, प्रार्थना और संवेदनाएं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें