फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितेश देशमुख ने किया खुलासा, आखिर अक्षय कुमार कैसे चुकाते हैं सबसे ज्यादा टैक्स

Sun, 17 Mar 2019 09:23 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : koimoi
फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अक्षय कुमार हाइएस्ट टैक्स पेयर क्यों हैं। वहीं, रितेश के इस ट्वीट पर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी जवाब दिया है। फिलहाल बता दें कि अक्षय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म केसरी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा लीड किरदार में दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड - फोटो : Twitter
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि अभिनेत्री परिणीति के पास अक्षय कुमार का पैसा है। इस खबर के साथ अभिनेत्री ने अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर भी साझा की हुई है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में अभिनेत्री अक्षय को कुछ पैसे भी देती दिख रही हैं।  इसके बाद रितेश ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया करते हुए बताया कि आखिर अक्षय कुमार किस तरह सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वालों की लिस्ट में आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ritesh desmukh - फोटो : file
परिणीति के ट्वीट पर लिखते हुए रितेश ने कहा 'इस तस्वीर को देखकर आपको जरूर पता चल गया होगा कि आखिर अक्षय कैसे सबसे ज्यादा टैक्स अदा करते हैं, क्योंकि हम को-एक्टर्स उन्हें बड़ा योगदान करते हैं, इसलिए उनके पास सबसे ज्यादा इनोवेटिव गेम्स भी है, इतना ही नहीं उनके पास अपने मिनी ओलिपिंक भी हो सकते हैं।'

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
परिणीति और रितेश के इन ट्वीट्स पर अक्षय कुमार ने भी एंट्री की और दोनों की चुटकी ली। अक्षय ने रितेश को जवाब देते हुए लिखा ' मुझे यह याद दिलाने के लिए शुक्रिया-शुक्रिया, वैसे दोपहर को क्या कर रहे हो? कहो तो लूडो गेम हो जाए।'  इस पर रितेश का जवाब नहीं में आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : amar ujala
बता दें कि अक्षय और रितेश फिल्म हाउसफुल की तीनों सीरीज में लगातर काम करते आ रहे हैं। इसके अलावा दोनों को फिल्म 'हे बेबी' में भी देखा गया है। फिलहाल रितेश अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें