फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हफ्ते बाद भी राजकुमार की 'स्त्री' के आगे अभिषेक की नहीं चली 'मनमर्जियां', 2 फिल्में भी रहीं पीछे

Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manmarziyan Love Sonia Mitron
इस हफ्ते रिलीज हुई तीनों फिल्मों में अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' लगातार दोनों फिल्मों पर बढ़त बनाए हुए है। इन तीनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन 'मनमर्जियां' इन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है। तीनों फिल्मों को वीकेंड पर थोड़ा फायदा जरूर मिला है और तीसरे दिन का कलेक्शन 2 दिनों की अपेक्षा थोड़ा अच्छा जरूर है। हालांकि तीन हफ्ते बाद भी राजकुमार राव की 'स्त्री' के खौफ के आगे यह तीनों फिल्में पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Manmarziyan
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मनमर्जियां' फिल्म ने तीसरे दिन 5.70 करोड़ का कलेक्शन जुटा पाने में कामयाब हुई। यानी कि इस फिल्म ने पहले दिन 3.52 करोड़, दूसरे दिन 5.11 करोड़ और तीसरे दिन 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि कुल कलेक्शन अब तक 14.33 करोड़ पहुंच गया है। बाकी दोनों फिल्मों को वीकेंड में बढ़त जरूर मिली है लेकिन कलेक्शन के मामले में 'मनमर्जियां' से अभी भी पीछे है।




 
विज्ञापन

3 of 5
Mitron
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मित्रों' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 70 लाख का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक 1.85 करोड़ जुटा पाई है। वहीं 'लव सोनिया' फिल्म का मित्रों फिल्म से भी बुरा हाल है। इस फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 40 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन का कलेक्शन मिलाकर 'लव सोनिया' फिल्म ने कुल 1 करोड़ के करीब कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो गई है।

 

4 of 5
Love Sonia
इन तीनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है अभिषेक बच्चन की 'मनमर्जियां' बॉक्स ऑफिस पर 2 साल बाद भी कब्जा जमाने में कामयाब हुई। दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों फिल्मों से पहले रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते राजकुमार राव की 'स्त्री' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stree
राजकुमार राव की 'स्त्री' फिल्म का बजट 30 करोड़ है जो कि इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिन में ही निकाल लिया था। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'स्त्री' फिल्म का कुल कलेक्शन 101.43 करोड़ है। ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि 'स्त्री' के सामने 'मनमर्जियां', 'मित्रों' और 'लव सोनिया' बजट निकालने में कामयाब होती है या फिर नहीं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें