फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 12' से लेकर ऐश्वर्या राय तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Mon, 17 Sep 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
'बिग बॉस 12' का शानदार आगाज
टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस 12' का शानदार आगाज हो चुका है। फैंस को इस शो का हर साल इंतजार रहता है। 'बिग बॉस' की पॉपुलरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इस शो की टीआरपी के आगे सभी पीछे छूट जाते हैं। इस सीजन को मेकर्स ने विचित्र जोड़ी का कॉन्सेप्ट दिया है। 

पढ़ें: बिग बॉस 12: पहले दिन ही शो से बाहर हुए 2 कंटेस्टेंट, गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे अनूप जलोटा ने चौंकाया
विज्ञापन

2 of 5
anup jalota
कंटेस्टेंट की धमाकेदार एंट्री
सलमान खान ने 'बिग बॉस 12' का धमाकेदार अंदाज में ओपनिंग सेरेमनी की। सलमान ने शो में कई नामी चेहरों को इंट्रोड्यूस करवाया लेकिन इसी बीच एक सेलिब्रिटी जोड़ी के खुलासे से हर कोई हैरान रह गया। जी हां, 'बिग बॉस 12' के घर में आठवें कंटेस्टेंट के तौर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री होती है। यहां वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए हैं। दोनों बीते साढ़े 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात को जानकर वहां मौजूद सलमान खान भी हैरान रह गए।

पढ़ें: बिग बॉस 12 के घर में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, 37 साल छोटी इस लड़की को डेट कर रहे हैं अनूप जलोटा 
विज्ञापन

3 of 5
Aishwarya Rai Bachchan
ऐश्वर्या ने किए गणपति के दर्शन
देशभर में इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम चल रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुंबई के एक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद रहीं। ऐश्वर्या जब गणपति के दर्शन करने पहुंची तो वहां काफी भीड़ हो गई। ऐश्वर्या इस भीड़ से थोड़ी परेशान भी दिखीं। 

पढ़ें: ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ किए गणपति बप्पा के दर्शन, भीड़ में दिखीं परेशान

4 of 5
radhika apte
राधिका ने किया कास्टिंग काउच का खुलासा
नेटफ्लिक्स के साथ एक के बाद एक वेब सीरीज कर चर्चा में आईं राधिका आप्टे ने अलग तरह के रोल और फिल्में कर बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुकी हैं। राधिका उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर राय रखती हैं। एक शो में पहुंची राधिका ने बताया कि किस तरह इंडस्ट्री में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। 

पढ़ें: राधिका आप्टे को आधी रात में मिला था मसाज का ऑफर, कॉस्टिंग काउच के बारे में बताते हुए किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
cinema - फोटो : reuters
सिनेमाघरों को ममता का आदेश
पश्चिम बंगाल में अब सिनेमाघरों में प्राइम टाइम में कम से कम एक बंगाली फिल्म दिखाना अनिवार्य है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ये आदेश दिया है। राज्य सरकार ने ऐसा इसलिए किया जिससे बंगाली फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित किया जा सके।

पढ़ें: ममता का फैसला, बंगाल के हर सिनेमाघर में जरूरी हुई बंगाली फिल्मों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें