हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री बनने की सारी काबिलियत रखने के बावजूद मनीषा कोइराला कभी उस कुर्सी तक नहीं पहुंच सकी, जिसकी वह वाकई दावेदार रहीं। पहले उनकी आदतें बिगड़ीं। फिर उनकी सोहबत बिगड़ी और फिर उनकी लतों ने उनका करियर हाशिये पर ला दिया। लेकिन, एक दौर वह भी था जब मनीषा कोइराला को हर तरफ से युवाओं के प्रस्ताव मिलते थे और इनमें से एक युवक तो ऐसा भी रहा हो जो आगे चलकर नामी निर्देशक बना। इस युवक को मनीषा ने फिल्म ‘क्रिमिनल’ की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में सेट पर सरेआम झाड़ा था और इस युवक की जिद ऐसी कि जब वह फिल्म निर्देशक बना तो अपनी पहली फिल्म में उसने मनीषा को ही बतौर हीरोइन साइन किया। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा किस्सा...