फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री संग क्रिकेटर मनीष पांडे ने लिए सात फेरे, बिना मेकअप भी लगती हैं बला की खूबसूरत

Mon, 02 Dec 2019 02:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल खेलने के बाद क्रिकेटर मनीष पांडे सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मनीष पांडे ने सोमवार को मुंबई में आश्रिता शेट्टी के साथ सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। वैसे क्या आप जानते हैं कि कौन हैं अश्रिता शेट्टी और क्या करती हैं? अगर नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Ashrita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया
16 जुलाई 1993 को जन्मीं आश्रिता शेट्टी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट 'क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस' जीतने के बाद कई विज्ञापनों में काम किया। इसके बाद उन्हें कई निर्देशकों ने नोटिस किया और अपनी फिल्म में कास्ट किया।

 

 

विज्ञापन

3 of 5
Ashrita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

अब आश्रिता शेट्टी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। 2012 में उन्होंने 'तेलिकेडा बोल्ली' फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था। 26 साल की आश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंद्रजीत, ओरू कन्नियुम, उड्डयम, एनएच 4 जैसी फिल्मों में काम किया है।

 

4 of 5
Ashrita Shetty - फोटो : Twitter

(Udhayam NH4) उदयम एनएच 4 बतौर एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट था। लोकप्रिय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता वेत्रिमारन द्वारा लिखित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manish Pandey-Ashrita Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

मनीष पांडे (Manish Pandey) और आश्रिता शेट्टी (Ashrita Shetty) काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी वेडिंग सेरेमनी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें