फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर कमल जैन के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर परवीन बाबी तक, ये हैं मनोरंजन की 5 बड़ी खबरें

Sun, 20 Jan 2019 08:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kamal jain
मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर कमल जैन को पैरालिसिस
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर कमल जैन को पैरालिसिस का अटैक पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले कमल जैन ने दिन में ट्वीट के जरिए अपने खराब स्वास्थ्य और अस्पताल जाने की जानकारी दी थी। लेकिन उनकी हालत देर शाम काफी बिगड़ गई। कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मणिकर्णिका के प्रोड्यूसर कमल जैन की हालत गंभीर, पड़ा पैरालिसिस का अटैक
विज्ञापन

2 of 5
परवीन बाबी
आज है परवीन बाबी की पुण्यतिथि
परवीन बाबी (Parveen Babi) सिनेमाई पर्दे पर वह सबकुछ 70 के दशक में कर रही थीं, जो अपनी चाहत, आधुनिकता और आत्म निर्भरता के नाम पर महिलाएं आज करना चाहती हैं। 4 अप्रैल, 1949 को सौराष्ट्र के जूनागढ़ के एक मिडिल क्लास मुस्लिम परिवार में जन्मी परवीन (Parveen Babi) ने आज ही के दिन साल 2005 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

गजब का स्टारडम, तीन आशिक और फिर तन्हाई में मौत, कुछ ऐसी थी परवीन बाबी की कहानी

11 साल बाद पूरी हुई थी परवीन बाबी की आखिरी ख्वाहिश, वसीयत ने इन लोगों को बनाया था करोड़पति
विज्ञापन

3 of 5
ftii
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का छात्र लापता
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में कला निर्देशन के तीसरे वर्ष का एक छात्र मनोज कुमार (31) एक प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित किये जाने के बाद से लापता हो गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़े पूरी खबर

प्रोफेसर के साथ गलत व्यवहार के मामले में सस्पेंड FTII स्टूडेंट मनोज कुमार लापता

4 of 5
sara ali khan, amrita singh
इस मामले में देहरादून पुलिस से शिकायत करने पहुंचीं सारा अली खान और अमृता सिंह
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और एक्स वाइफ अमृता सिंह को देहरादून के क्लेमनटाउन में करोड़ों की संपत्ति विवाद में थाने पहुंचना पड़ा।  क्लेमनटाउन में अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिम्बेट की 24 बीघा जमीन और मकान है। दोनों ने शनिवार की शाम देहरादून पुलिस से शिकायत की है कि देहरादून में उनके मामा की करोड़ों रुपये की जमीन है, जिस पर भू-माफिया की नजर है। वे इस पर कब्जा कर सकते हैं।

मां अमृता सिंह के साथ अचानक पुलिस थाने पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, प्रॉपर्टी बनी बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kelly
यौन शोषण के आरोप के बाद सोनी म्यूजिक ने हटाया आर केली का नाम
आई बिलीव आई कैन फ्लाई के गायक आर केली को सोनी म्यूजिक के स्वामित्व वाले रिकॉर्ड लेबल आरसीए रिकॉर्ड्स द्वारा हटा दिया गया है। हालांकि सोनी म्यूजिक ने फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन गायक रिकॉर्ड कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल नहीं दिख रहे है। बता दें  आर केली पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

सोनी म्यूजिक से हटाए गए मशहूर रैपर आर केली, नाबालिक के साथ यौन शोषण का लगा है आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें