फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन विकी जैन से शादी की खबरों पर 'झलकारी बाई' ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'फिलहाल मेरा शादी का...'

Tue, 15 Jan 2019 01:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ankita Lokhande
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में झलकारी बाई की भूमिका निभा रहीं अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विकी जैन से शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल पिछले कुछ समय से ये चर्चा थी कि सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप होने के बाद अंकिता विकी जैन को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Ankita Lokhande
अब आखिरकार अंकिता ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने कहा- 'फिलहाल मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है, अगर मैं शादी करती तो आपको जरूर बताती। सिर्फ बताऊंगी ही नहीं बल्कि शादी में भी  बुलाऊंगी।'
विज्ञापन

3 of 5
Ankita Lokhande
अंकिता ने बताया- मैं अब इस बारे में कुछ नहीं कहूंगी लेकिन अभी मेरा शादी करने का कोई प्लान नहीं है। मैं अभी सिर्फ और सिर्फ अपने काम कर ध्यान देना चाहती हूं।' हालांकि पिछले कुछ समय से अंकिता और विकी को एक साथ देखा जा रहा था। इसलिए बॉलीवुड गलियारों में अंकिता लोखंडे और विकी जैन की शादी के खबरें उड़ने लगी थीं।

4 of 5
मणिकर्णिका
अंकिता लोखंडे फिल्म मणिकर्णिका के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड की क्वीन यानि कंगना रनौत रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अंकिता झलकारी बाई की भूमिका में दिखेंगी। झलकारी बाई रानी लक्ष्मी बाई की सेना की एक दमदार योद्धा रही हैं। बाद में वो रानी की दोस्त और सलाहकार भी बन जाती हैं। झलकारी बाई की बहादुरी के कई किस्से हैं और रानी लक्ष्मीबाई की तरह ही उनकी भी मूर्तियां बनीं। जो फिल्म में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pavitra rishta
विकी जैन से पहले अंकिता बॉ़लीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री के बेस्ट कपल कहे जाते थे। दोनों 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। कहा तो यहां तक जा रहा था कि जल्द ये कपल शादी कर लेगा लेकिन तभी खबर आई कि इन दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। दोनों टीवी के सुपरहिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ पति-पत्नी के रोल में दिखाई दिए थे। इसी के बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें