फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से निकाल दी गई थीं गोविंदा की ये 'भाभी', बला की खूबसूरत भानुप्रिया अब दिखती हैं ऐसी

Tue, 15 Jan 2019 01:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
bhanupriya
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर हीरोइन रह चुकीं भानुप्रिया किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं । आज भानुप्रिया अपना 55वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । भानुप्रिया ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर साउथ ही नहीं बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया । आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं भानुप्रिया ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग में कदम रखा था ।
विज्ञापन

2 of 9
bhanupriya
उनकी पहली फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' है जो 1983 में रिलीज हुई थी । भानु ने साउथ में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा । भानुप्रिया के फिल्मों में आने की कहानी भी बेहद दिलचस्प है । भानुप्रिया का असली नाम मंगा भामा है। 
विज्ञापन

3 of 9
bhanupriya
उनका पहले से कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं रहा है। जब वो स्कूल में पढ़ाई कर रहीं थीं तब एक दिन भाग्यराजा गुरु वहां आए। वो अपनी फिल्म के लिए एक टीन गर्ल लेना चाहते थे जिसे डांस करना आता हो । उन्होंने भानुप्रिया को सिलेक्ट किया, लेकिन एक फोटोशूट के दौरान उन्हें लगा कि भानु काफी छोटी है, इसलिए उन्हें इस फिल्म में नहीं लिया गया। 
 

4 of 9
bhanupriya
इसके बाद भानु दोबारा कभी स्कूल नहीं गईं । उन्होंने स्कूल में पहले ही बोल दिया था कि वे फिल्मों में रोल कर रही हैं और फिल्म हाथ से निकलने के बाद स्कूल जातीं, तो उनका मजाक बनता। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम ढूंढा और सफलता भी मिली । इस बीच भानुप्रिया फोटोशूट भी करवाती थीं । 
 
विज्ञापन

5 of 9
bhanupriya
उनके फोटोशूट पर जब भारतीराजा गुरु की नजर पड़ी तो उन्होंने तमिल फिल्म 'Pasiyadu' में चांस दिया। जब वो यह फिल्म कर रहीं थीं, तभी उन्हें वामसी गुरु की 'सितारा' ऑफर हुई और उसके बाद 'चंद्रंगम'। सबसे पहले 'सितारा' रिलीज हुई, जो बड़ी हिट साबित हुई और नेशनल लेवल पर बेस्ट रीजनल फिल्म के साथ कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 
 
विज्ञापन

6 of 9
bhanupriya
भानुप्रिया ने 1986 में फिल्म 'दोस्ती दुश्मनी' से बॉलीवुड में एंट्री ली। वे अब तक लगभग 150 फिल्मों में काम कर चुकी हैं, जिनमें 'इंसाफ की पुकार' (1987), 'खुदगर्ज़' (1987), 'मर मिटेंगे'(1988), 'तमंचा' (1988), 'सूर्या' (एन अवेकनिंग) (1989), 'दाव पेंच' (1989), 'ग़रीबों का दाता' (1989), 'कसम वर्दी की' (1989), 'जहरीले' (1990) और 'भाभी' (1991) शामिल हैं। भानुप्रिया की ज्यादातर फिल्मों में जितेन्द्र थे।
विज्ञापन

7 of 9
bhanupriya
भानुप्रिया ने फिल्म इंडस्ट्री को 33 साल दिए और करीब 150 फिल्में कीं। भानुप्रिया की पर्सनल लाइफ भी काफी दिलचस्प है । एक इंटरव्यू में भानुप्रिया ने बताया था कि वो NRI आदर्श कौशल को पसंद करती थीं। चूंकि आदर्श अमेरिका में रहते थे तो दोनों की बात अक्सर फोन पर ही होती थी। 

8 of 9
bhanupriya
भानु के पैरेंट्स दोनों की शादी के खिलाफ थे। बाद में भानुप्रिया ने 14 जून, 1998 को कैलिफोर्निया में शादी कर ली। 5 साल बाद 2003 में उन्होंने बेटी अभिनया को जन्म दिया। हालांकि शादी के 7 साल बाद 2005 में भानुप्रिया और कौशल का तलाक हो गया। इसके बाद बेटी की कस्टडी भानुप्रिया को मिल गई और वो चेन्नई चली आईं। 
विज्ञापन

9 of 9
bhanupriya
भानु अब 16 साल की बेटी की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। भानुप्रिया की एक बहन भी है 'शांतिप्रिया', जो उन्हीं की तरह तमिल, तेलगु के साथ बॉलीवुड में  'सौगंध' जैसी 90 के दशक की कुछ फ़िल्में कर चुकी हैं। हालांकि शांतिप्रिया कभी भानु की तरह फेमस नहीं हो पाईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें