पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मणिरत्नम की यह मेगा बजट फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। यह फिल्म दो पार्ट में बनाई गई है, दूसरे पार्ट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह 'आरआरआर', 'केजीएफ' और 'बाहुबली' की तरह हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। बता दें कि इस फिल्म से ऐश्वर्या राय चार साल बाद वापसी कर रही हैं। वहीं उनके साथ विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।