फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Bendre: जिस अस्पताल में दी थी कैंसर को मात फिर वहां जा पहुंचीं सोनाली, बोलीं- मन किया मरीजों से कह दूं...

Tue, 12 Jul 2022 09:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। काफी समय से बॉलीवुड की दुनिया में अपनी धाक जमाने वाली ये अभिनेत्री कुछ समय के लिए काफी बुरे दौर से भी गुजरीं। साल 2018 में सोनाली को हाई ग्रेड का कैंसर हो गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाज शुरू हुआ और वह अब ठीक भी हो चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां उनका कैंसर का इलाज हुआ था और अपनी पुरानी यात्रा को याद किया। 
विज्ञापन

2 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : social media
सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अस्पताल का दौरा किया। क्लिप में उनके पति गोल्डी बहल और सोनाली की अस्पताल में बैठे हुए एक तस्वीर है। तस्वीर को देखते ही अभिनेत्री को वह पल याद आ गया जह वह कीमोथेरेपी सेशन के दौरान उस कुर्सी पर बैठती थीं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बहुत कुछ कहा है और कैंसर के मरीजों  को आशा की एक किरण भी दिखाई है।
विज्ञापन

3 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे ने लिखा- 'चार साल बाद...ये कुर्सी...ये नजारा...ये वही जगह है। काफी डर से लेकर लगातार एक आशा तक, बहुत कुछ बदल गया है फिर भी बहुत कुछ वैसा ही है। वहां बैठना और मरीजों को अंदर जाते देखना अवास्तविक था...और मैं देख सकती थी कि मैं भी उन्ही की तरह एक समान जर्नी से गुजर रही थी। कीमोथेरेपी सूट...वही वेटिंग रूम, बस चेहरे अलग थे। मुझे लगा मैं उन मरीजों को बताऊं कि अभी भी एक आशा की किरण है...मुझे देखो, मैं उस जर्नी से निकलकर यहां तक पहुंची हूं'।  

विज्ञापन

4 of 4
सोनाली बेंद्रे - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने आगे लिखा- 'जैसा कि आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये कड़वी यादों से भरा भावनात्मक दिन था। लेकिन मैं बाहर निकली, अपने बेटे की आंखों में देखा और ब्रह्मांण को हर चीज के लिए धन्यवाद किया'। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर श्वेता बच्चन नंदा ने लिखा- आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। वहीं एक फैन ने लिखा- एक वॉरियर और सर्रवाइवर। वहीं एक और फैन ने कहा- आपने बहुत से लोगों को उम्मीद दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें