मशहूर फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्मों में काम करना हर बड़े स्टार का सपना होता है. साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक मणित्नम ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाईं। मणिरत्नम का जन्म दो जून 1956 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। मणिरत्नम ने बॉलीवुड को 'बॉम्बे', 'दिल से' और 'गुरु' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म साल 1983 में तमिल में आई 'पल्लवी अनु पल्लवी' थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और लक्ष्मी लीड रोल में थे। लेकिन मणिरत्नम को 1986 तमिल फिल्म 'मोउना रागम' से पहचान मिली। फिल्म में रेवती और मोहन लीड रोल थे। जो कि सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। हिंदी में उन्होंने पहली फिल्म 'दिल से' डायरेक्ट की थी जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 1992 में मणिरत्नम ने फिल्म 'रोजा' का निर्देशन किया। यही वो फिल्म थी जिससे ए आर रहमान ने डेब्यू किया था। ज्ञात हो कि मणिरत्नम का पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है। उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले कंसल्टेंट का काम किया है। बॉलीवुड में ‘रोजा’ से लेकर ‘गुरु’ तक मणिरत्नम की फिल्मों ने इतिहास रच दिया।