फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mani Ratnam Birthday: मणिरत्नम की ये बेहतरीन फिल्में नहीं देखीं तो क्या देखा, ओटीटी पर करें बिंज वॉच

Thu, 02 Jun 2022 01:59 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मणिरत्नम
मशहूर फिल्मकार निर्देशक मणिरत्नम ने साउथ के तकरीबन हर बड़े कलाकार के साथ काम किया है वहीं उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी की बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। दो जून 1956 में जन्में मणिरत्नम अपना 65 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिनेमा के इस दिग्गज निर्देशक ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं, उनकी कुछ शानदार फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप अपने फोन की स्क्रीन यानी ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रोजा - फोटो : सोशल मीडिया
रोजा (1992)
अरविंद स्वामी और मधु स्टारर मणिरत्नम की यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म ने उस समय के हिसाब से फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई। मणि रत्नम की यह फिल्म तमिलनाडु की एक साधारण लड़की की कहानी है जो अपने खोए हुए पति को पागलों की तरह ढूंढने में लगी हुई है। फिल्म रोजा उस समय हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गुरु - फोटो : सोशल मीडिया
 गुरु (2007)
फिल्म गुरू में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने भी खूब धमाल मचाया था। फिल्म में एक ऐसे इंसान की यात्रा को दिखाया गया है कि जो छोटे से गांव से निकलकर व्यापार करने की ठानता है और एक दिन अपने दम पर सफल आदमी बनता है। फिल्म गुरु एक बेहतरीन फिल्म है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

4 of 6
युवा - फोटो : सोशल मीडिया
युवा (2004)
फिल्म युवा एक ऐसी फिल्म की गिनती  एक क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर खान,ईशा देओल आदि कलाकार नजर आए थे, इसमें 4 अलग-अलग लोगों की कहानियां पर्दे पर दिखाई गई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बॉम्बे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे (1995)
मणिरत्नम की इस फिल्म में शेखर मिश्रा नारायण और शैला बानों की प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जो सबसे छिपकर शादी करते हैं और मुंबई में आकर बस जाते हैं। दोनों अपना सुखी संसार बसा चुके होते हैं, लेकिन मुंबई में हुए दंगे सब कुछ बिखेर देते हैं। मणिरत्नम की इस बेहतरीन फिल्म को आप वूट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल से - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
दिल से (1998)
मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन लोगों को यह रोमांटिक ड्रामा काफी पसंद आती है। फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोईराला हैं। फिल्म का कहानी आतंकवादी बैंकग्राउंड पर आधारित है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स के अलावा अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें