फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिंबा' के बाद रणवीर की 'गली ब्वॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा, 5 दिन में निकाला बजट

Tue, 19 Feb 2019 07:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gully boy - फोटो : twitter
'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 'गली ब्वॉय' की। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) लीड रोल में हैं। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
gully boy - फोटो : file photo
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है। हालांकि दूसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अगले ही दिन रणवीर की इस फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ शुरुआत से ही मजबूत है जो कि इस फिल्म के कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
gully boy - फोटो : twitter
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक गली ब्वॉय को वीकेंड का खूब फायदा मिला और 21 करोड़ की कमाई की। वहीं बीते 3 दिन का कलेक्शन मिला दें तो फिल्म ने 4 दिन में अब तक 72.50 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। पहले दिन इस फिल्म ने 19.40 करोड़, दूसरे दिन 13.10 करोड़, तीसरे दिन 18.65 करोड़ और चौथे दिन 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि अब तक यह फिल्म कुल 72.45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 

 

4 of 5
gully boy - फोटो : social media
आपको बता दें, रणवीर सिंह की सिंबा ने 4 दिन में 100 करोड़ कमा लिए थे वहीं सिंबा को इस आंकड़े को छूने में 5 दिन लगे। अब देखना होगा कि गली ब्वॉय कितने दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब रहती है। फिल्म को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gully Boy - फोटो : social media
इस फिल्म का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म समीक्षकों के मुताबिक सोमवार का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म बजट निकालने में कामयाब हो जाएगी। 'गली ब्वॉय' फिल्म रैपर डिवाइन और निजी की जिंदगी से प्रेरित है। रणवीर सिंह ने फिल्म में एक रैपर का रोल निभाया है जो मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से आता है। वहीं आलिया भट्ट फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं। देश में रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें