फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा की ऑनस्क्रीन 'सौतन' से हो चुकी है छेड़छाड़, BMW कार से भी लग चुका है 10 लाख का चूना

Tue, 19 Feb 2019 07:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonu walia - फोटो : file photo
मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद तो जैसे सोनू वालिया के लिए बॉलीवुड का रास्ता भी खुल गया। सोनू वालिया ने 1988 में आई फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला। सोनू वालिया की मुख्य फिल्मों में 'दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' शामिल थीं।
विज्ञापन

2 of 6
sonu walia - फोटो : file photo
सोनू वालिया ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। बाद में सोनू ने इंडस्ट्री को छोड़ शादी करने का मन बना लिया। उन्होंने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं। उनकी एक लड़की भी है।
विज्ञापन

3 of 6
sonu walia - फोटो : social media
अप्रैल 2017 में फिल्म 'खून भरी मांग' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनू वालिया के साथ छेड़छाड़ की गई। उन्होंने इसके खिलाफ मुंबई के बंगुर नागर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। सोनू ने अपनी शिकायत में बताया कि कोई अनजान शख्स उन्हें कई दिनों से मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा। 53 साल की यह एक्ट्रेस मुंबई के मलाड में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस में मामला दर्ज करवाया। सोनू के अनुसार, कोई शख्स उन्हें फोन कर भद्दी बातें करता है। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी भेजता है। वो करीब एक हफ्ते से ये सब कर रहा था। तब सोनू ने परेशान होकर पुलिस के पास गईं।
 

4 of 6
सोनू वालिया - फोटो : file photo
जनवरी 2019 में एक्ट्रेस सोनू वालिया ने ठगी को लेकर एक एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसर सोनू ने एक बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी, जिसे डीलर ने यह कहकर उनको बेचा कि यह 3,000 सीसी की है।जब वह कार को लेकर सर्विसिंग के लिए गई तो उनको इस बारे में पता चला कि, कार की कीमत 10 लाख थी जिसे 20 लाख में सोनू को बेचा गया था। बता दें कि डीलर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सोनू वालिया - फोटो : amar ujala
वहीं ठगी को लेकर सोनू वालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं काफी समय से सेकेंड हैंड कार खरीदना चाहती थीं। इसी बीच इस डीलर से मेरी मुलाकात हुई। उसने कहा कि उसके पास 2012 की 2,993 सीसी की बीएमडब्लू कार है, जिसे कार का मालिक बीस लाख रुपए में बेचना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू वालिया - फोटो : file photo
सोनू कार का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सर्विसिंग कराना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने कार को लेकर सर्विस सेंटर में भेजा। इसके बाद उनको पता चला कि 2,993 सीसी नहीं, बल्कि 1,995 सीसी है। सोनू ने बांगुर थाने में डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें